Move to Jagran APP

व्हाट्सऐप पर मिला मैसेज और दो फीट के शामली के अजीम मंसूरी ने शुरू की निकाह की तैयारी

Azeem Mansuri शामली में कैराना के दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी को आखिरकार निकाह का प्रस्ताव मिल गया है। अब कुछ हफ्तों में उनकी निकाह होने वाला है। वह निकाह की तैयारी में काफी तेजी से लगे हैं। बीते पिछले महीने अजीम ने उस वक्त सूॢखयां बटोरी थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:52 AM (IST)
व्हाट्सऐप पर मिला मैसेज और दो फीट के शामली के अजीम मंसूरी ने शुरू की निकाह की तैयारी
उनकी होने वाली बेगम की हाइट भी उनकी हाइट से कुछ ही कम है।

लखनऊ, जेएनएन। शामली के कैराना में एक कॉस्मेटिक स्टोर चलाने वाले दो फीट के अजीम मंजूरी के निकाह करने की लम्बे समय से चल रही बेताबी अब जल्दी ही पूरी होगी। घर में छह भाई-बहन में सबसे छोटे अजीम मंसूरी की कम ऊंचाई उनके निकाह में बाधक बन रही थी। निकाह करने को बेताब अजीम मंसूरी तो निकाह की समस्या लेकर थाने में पहुंचे थे, इसी बीच उनकी मुराद पूरी हो गई। दिल्ली से व्हाट्सऐप पर उनको निकाह का प्रस्ताव मिला, जिसे अजीम ने तुरंत ही स्वीकार कर लिया। उनकी होने वाली बेगम की हाइट भी उनकी हाइट से कुछ ही कम है।

loksabha election banner

शामली में कैराना के दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी को आखिरकार निकाह का प्रस्ताव मिल गया है। अब कुछ हफ्तों में उनकी निकाह होने वाला है। वह निकाह की तैयारी में काफी तेजी से लगे हैं। बीते पिछले महीने अजीम ने उस वक्त सूॢखयां बटोरी थी, जब उन्होंने पुलिस से संपर्क कर अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने का अनुरोध किया था। पुलिस को इस बात से बेहद हैरानी हुई थी, लेकिन उन्होंने अजीम मंसूरी की मदद करने का वादा किया था।

शामली में कॉस्मेटिक स्टोर चलाने वाले अजीम ने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की है। उनका कद छोटा होने की वजह से उन्हेंं अपने लिए जीवनसाथी मिलने में दिक्कत आ रही है। उनकी यह कहानी जैसे ही वायरल हुई उनके पास शादी के लिए प्रस्ताव आने लगे। इनमें से एक रिश्ता गाजियाबाद से आया, जिस पर मंसुरी ने दिलचस्पी ली। लड़की ने अजीम को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज कहा-आप अकेले हैं, मैं भी अकेली हूं। मैं दिल्ली में रहती हूं और आपसे निकाह करना चाहती हूं।

अजीम मंसूरी के लिए गाजियाबाद के साहिबाबाद से रिश्ता आया है। लड़की की लंबाई भी काफी कम है। लड़की का नाम रेहना है और उसकी उम्र 25 वर्ष है। रेहाना के पिता इकबाल ने बताया कि उन्होंने अजीम का वीडियो देखा जिसमें वह अपनी शादी के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से रेहाना के लिए रिश्ते ढूंढ रहे हैं लेकिन उसकी लंबाई कम है जिसके कारण वे काफी परेशान थे। अब उन्हेंं उम्मीद है कि रेहाना की शादी अजीम से हो जाएगी।

अजीम ने इससे पहले 2019 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। निकाह करने की उनकी बेताबी का आलम यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री के पास अपनी बात पहुंचाने वाले अजीम ने पुलिस से संपर्क कर समस्या को सुलझाने के लिए गुहार लगाई। कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं बाजार के करीब ढाई फीट के अजीम मंसूरी बीते पांच साल से शादी के लिए मन्नत मांग रहे हैं। पिछले दिनों वह शादी की गुहार के साथ शामली के महिला थाने पहुंचे थे। उनका यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद रिश्ते आने शुरू हो गए।

अजीम मंसूरी ने कहा कि शादी के बाद सबसे पहले पत्नी का पासपोर्ट बनवाऊंगा और फिर सऊदी अरब में मक्का शरीफ और खाना काबा लेकर जाऊंगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.