Move to Jagran APP

आयुष-क्लॉडिओ की जोड़ी बनी बेस्ट शो-जंपर

आरवीसी में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता (एनईसी) के अंतर्गत बुधवार को रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग (आरईएल) में शो-जंपिंग प्रतियोगिताएं हुई। जूनियर वर्ग की आइईएल नोविस जंपिंग में दिल्ली से आए सिविलियन राइडर आयुष राज और उनके घोड़े क्लॉडियो शो-जंपिंग में बेस्ट-शो-जंपर ही नहीं बल्कि शो-स्टॉपर भी नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:00 AM (IST)
आयुष-क्लॉडिओ की जोड़ी बनी बेस्ट शो-जंपर
आयुष-क्लॉडिओ की जोड़ी बनी बेस्ट शो-जंपर

मेरठ : आरवीसी में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता (एनईसी) के अंतर्गत बुधवार को रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग (आरईएल) में शो-जंपिंग प्रतियोगिताएं हुई। जूनियर वर्ग की आइईएल नोविस जंपिंग में दिल्ली से आए सिविलियन राइडर आयुष राज और उनके घोड़े क्लॉडियो शो-जंपिंग में बेस्ट-शो-जंपर ही नहीं बल्कि शो-स्टॉपर भी नजर आए। 80 सेकेंड के इस इवेंट में सबकी निगाह उन्हीं पर टिकी रही। स्टार्ट की बाधा पार करते ही घोड़े के साथ राइडर की भी तारीफ होने लगी। एक के बाद एक बिना पेनाल्टी बाधा पार करते हुए आगे बढ़ती इस जोड़ी ने जैसे ही 11वीं बाधा पार की, तालियां बज उठीं।

loksabha election banner

शो-जंपिंग में कम हैं संसाधन

आयुष के अनुसार भारतीय घुड़सवारी इवेंटिंग में काफी मजबूत लेकिन शो-जंपिंग में बहुत पीछे है। यहां जरूरी संसाधनों की कमी है। रोडिक कंसल्टेंट की ओर से प्रतिभाग कर रहे आयुष दिल्ली में आर्मी पोलो राइडिंग क्लब में घुड़सवारी का अभ्यास करते हैं। उनका मानना है कि घुड़सवारी में सरकारी मदद की जरूरत है। एशियन गेम्स में पदक जीतकर लाने वाली टीम को भी इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्पांसर मिलने के बाद वे फ्रांस में ट्रेनिंग कर पाए। इसी तरह सिविनियन राइडर्स में भी कुछेक लोग शो-जंपिंग में बेहतर हैं लेकिन वे सभी विदेशों में बस गए हैं। सरकारी मदद मिले तो शो-जंपिंग में भी देश के घुड़सवार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। आयुष के कोच 61 कैवेलरी में दफेदार रहे भूम सिंह हैं। 35 साल के घुड़सवारी करियर में भूम सिंह ने शो-जंपिंग में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।

यहां से मिलेगा नेशनल का टिकट

आरईएल शो-जंपिंग नेशनल शो-जंपिंग के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। इसमें पदक विजेता घुड़सवारों को जनवरी में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आरईएल ग्रेड-थ्री जंपिंग में आरवीसी के राइडर का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा।

ये रहे बुधवार के परिणाम

आरईएल ग्रेड-थ्री जंपिंग नॉर्मल

प्रथम : आरवीसी के लांस दफेदार व टारजन

द्वितीय : मुख्यालय डब्ल्यूसी की मेजर आरती रावत व ग्रेट

तृतीय : मुख्यालय डब्ल्यूसी के सिपाही विकास यादव व ओन ओपीनियन

चतुर्थ : आरटीएस सहारनपुर के नायब रिसालदार गोविंद राम व गुड ब्वाय

आरईएल नोविस जंपिंग नॉर्मल

प्रथम : रोडिक के आयुष राज व क्लॉडिओ

द्वितीय : आरटीएस सहारनपुर के सवार सुनील बिश्नोई व अकबर

तृतीय : बीएसएफ के इंस्पेक्टर सुमेर सिंह व चकरी

चतुर्थ : आरवीसी के एएलडी के निकेश व रामजस पर्ल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.