राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
नगर के तहसील परिसर सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेरठ, जेएनएन। नगर के तहसील परिसर सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कई विद्यालयों के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम स्थान संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कालेज, दूसरा स्थान केके पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज व संत चार्ल्स इंटर कालेज को मिला। मंचासीन अतिथियों ने संत जोजफ इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान एसडीएम ने सभी को मतदान की शपथ दिलवाई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील परिसर शुरू हुई और सांसीपुरा से तहसील रोड से होते हुए सीओ कार्यालय पर समाप्त हुई। सुशील कुमार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, मंगू प्रधान मंचासीन रहे। जितेंद्र पांचाल, मोनिका शर्मा, आशीष शर्मा, चंचल शर्मा, सुनील शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, सुधीर त्यागी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
अभिषेक बने युवा सेवा एकता समिति के प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के विधायक व युवा एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीत सिंह सोम के दिशा-निर्देश पर मोदीपुरम स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व युवा एकता सेवा समिति के संरक्षक एवं नियुक्ति प्रभारी ललित चौहान द्वारा युवा एकता सेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए अभिषेक भारद्वाज सिसौली को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। विधायक संगीत सिंह सोम ने सभी को बधाई दी। पूर्व प्रमुख सागर सिंह सोम, जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, भाजपा जिला सह संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ अंकित शर्मा, सरधना देहात मंडल अध्यक्ष मोंटी सिंह सोम, संजीव, संजय सिंह सोम, राजकुमार शर्मा, सोमपाल सिंह व शिव कुमार सिंह आदि शामिल रहे।