Move to Jagran APP

सहारनपुर के नए कमिश्नर बने एवी राजा मौली, एक दो दिन में संभालेंगे कार्यभार

शासन ने सहारनपुर के कमिश्नर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। यूपी काडर के 2002 बैच के आइएएस एवी राजा मौली को सहारनपुर मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले मौली सचिव नगर विकास व जिलाधिकारी इलाहाबाद के पद पर रह चुके हैं।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 11:57 PM (IST)
सहारनपुर के नए कमिश्नर बने एवी राजा मौली, एक दो दिन में संभालेंगे कार्यभार
सहारनपुुुर के नए कमिश्‍नर एवी राजा मौली बनाएं गए ।

सहारनपुर, जेएनएन। शासन ने सहारनपुर के कमिश्नर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। यूपी काडर के 2002 बैच के आइएएस एवी राजा मौली को सहारनपुर मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले मौली सचिव नगर विकास व जिलाधिकारी इलाहाबाद के पद पर रह चुके हैं। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले मौली की पत्नी भी आइपीएस है। मौली एक दो दिन में कार्यभार संभालेंगे।

loksabha election banner

कमिश्नर संजय कुमार ने 11 जून 2019 को सहारनपुर के मंडलायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। करीब डेढ़ साल तक यहां रहे कमिश्नर संजय कुमार ने मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर-बिजनौर बैराज पर हैदरपुर वेटलैंड विकसित कराया। जनपद सहारनपुर में स्थिति शिवालिक वन प्रभाग में व्यापक वन सर्वेक्षण कराकर इसे टाइगर रिजर्व घोषित तथा एलीवेटिड रोड कराने के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया। जनपद सहारनपुर में वर्षाकाल में यमुना नदी में इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक 8,28,000 क्यूसेक जल प्रवाहित हुआ।

मंडल स्तर पर कुशल आपदा प्रबंधन के लिए मानसून काल से पूर्व ही टीम का गठन किया। सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान होने के कारण इतना विशाल एवं एतिहासिक जल प्रवाह होने के बावजूद त्वरित गति से सभी पीडि़तों को आर्थिक सहायक उपलब्ध करायी गयी। हथिनीकुण्ड बैराज के डाउन स्ट्रीम में लगभग 2.5 किमी लम्बे एलपी बंध पर बने स्टड/स्पर की मरम्मत का कार्य एक परियोजना के माध्यम से कराया गया जिससे आने वाली बाढ़ से कृषि भूमि व आमजन को लाभ पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.