भाजपा नेताओं के ऑडियो वीडियो वायरल का मामला, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विधायक और भराला तलब कर किया आगाह Meerut News
भाजपा विधायक संगीत सोम और सुनील भराला के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर पार्टी ने फुल स्टॉप लगाने के लिए आगाह किया है। कहा कि आइंदा कोई भी ऑडियो या वीडियो वायरल नहीं करेगा।
मेरठ, जेएनएन। भाजपा विधायक संगीत सोम और सुनील भराला के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर पार्टी ने फुल स्टॉप लगाने के लिए आगाह किया है। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी और जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर विधायक संगीत सोम, श्रम कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला, अजय भराला ने बैठक कर विवाद खत्म करने के लिए कहा। आगाह किया कि आइंदा कोई भी ऑडियो या वीडियो वायरल नहीं करेगा। इससे पार्टी की साख को ठेस पहुंच रही है। ऑडियो वायरल करने वाले दो कार्यकताओं के निष्कासन की सूचना आ रही है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया।
तीन घंटे तक मैराथन मीटिंग
हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर तीन घंटे तक मैराथन मीटिंग चली। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने दोंनो पक्षों को आगाह करते हुए कहा कि विवाद का पटाक्षेप करना होगा। माना जा रहा है कि लगातार ऑडियो और वीडियो वायरल होने की वजह से प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संघ भी खफा है। इधर, भराला और सोम के बीच विवादों को हवा देने वाली ऑडियो को लेकर संयम बरतने की बात कही गयी। वायरल ऑडियो में कई स्थानों ओर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिस पर प्रदेश इकाई बाद में भी बड़ा एक्शन ले सकती है।
अपना-अपना पक्ष रखा
हालांकि इस बैठक में सोम और भराला ने अपना-अपना पक्ष रखा, और इसकी जानकारी प्रदेश इकाई को दे दी गयी। पार्टी ने गोपनीयता के साथ मीटिंग सम्पन्न की, ङ्क्षकतु रात तक पार्टी में चर्चा तेज हो गयी। दोनों पक्षों।के बीच सुलह में कई पेंच अब भी फंसे हैं। गत दिनों जिस व्यक्ति ने अजय भराला से विधायक को।लेकर बात कही, उसी ने अगले दिन वीडियो वायरल कर उसी से जान का खतरा भी बता दिया। माना जा रहा है कि यह पक्ष जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलेगा। उधर, सुलह को लेकर हुई मीटिंग के बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक व अन्य किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी और पूर्व प्रधान को पार्टी से बर्खास्त की चर्चा बनी रही।