Move to Jagran APP

सहारनपुर में भाभी से हैवानियत का प्रयास, व‍िरोध पर बुरी तरह पीटा

सहारनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों को देखकर आरोपी भाग निकला।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 04:27 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 04:27 PM (IST)
सहारनपुर में भाभी से हैवानियत का प्रयास, व‍िरोध पर बुरी तरह पीटा
सहारनपुर में भाभी से दुष्‍कर्म का प्रयास।

सहारनपुर, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजनों को देखकर आरोपी भाग निकला।

loksabha election banner

यह है मामला

पीड़ि‍ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसका दस वर्षीय बेटा तथा अन्य परिजन मौके पर आ गए जिनको देखकर आरोपी भाग निकला। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी के लिए गया हुआ है उसको अकेला देख आरोपी देवर उसके साथ पहले भी गलत हरकतें कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.