Move to Jagran APP

क्रास कंट्री प्रतियोगिता में खूब दौड़े एथलीट

जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से भगत सिंह एकेडमी पूठा के सहयोग से गुरुवार को क्रास कंट्री प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता महिला-पुरुष के आठ वर्ग में हुई जिसमें बालक-बालिका खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 10:07 PM (IST)
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में खूब दौड़े एथलीट
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में खूब दौड़े एथलीट

मेरठ, जेएनएन। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से भगत सिंह एकेडमी पूठा के सहयोग से गुरुवार को क्रास कंट्री प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता महिला-पुरुष के आठ वर्ग में हुई, जिसमें बालक-बालिका खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस जिला स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 12 दिसंबर से सिद्धार्थनगर में होने जा रही प्रदेश स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पुरुष व महिला वर्ग एवं बालक बालिका 20 वर्ष में छह खिलाड़ी, बालक-बालिका 18 व 16 वर्ष में प्रथम दो स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

loksabha election banner

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार जिला स्तर से प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी एथलीट्स के लिए कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार तीन दिसंबर से कैंप आयोजित होगा जिसमें एथलेटिक्स संघ के कोच गौरव त्यागी एथलीट्स को प्रदेशीय प्रतियोगिता की तैयारी कराएंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वासु मोटर्स के गौरव ने विजेताओं को पदक व सर्टिफिकेट प्रदान किया। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने एथलीट्स को प्रदेश स्तर पर भी पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।

यह एथलीट्स रहे पदक विजेता

पुरुष 10 किमी

स्वर्ण : सतीश कुमार : 29.50.30 मिनट

रजत : कुलदीप : 30.14.93 मिनट

कांस्य : देवेंद्र कुमार : 30.52.57 मिनट

अंडर-20 बालक आठ किमी

स्वर्ण : अभिषेक मलिक : 24.59.26 मिनट

रजत : बंटी : 25.47.67 मिनट

कांस्य : सागर : 26.15.84 मिनट

अंडर-18 बालक छह किमी

स्वर्ण : विनीत कुमार : 17.58.60 मिनट

रजत : सचिन कुमार : 18.00.27 मिनट

कांस्य : कुशल कुमार चौधरी : 18.17.00 मिनट

महिला 10 किमी

स्वर्ण : साधना चौधरी : 40.34.67 मिनट

बालिका अंडर-20 छह किमी

स्वर्ण : आंचल : 26.43.18 मिनट

रजत : सुहानी : 29.28.93 मिनट

कांस्य : मुस्कान : 30.02.68 मिनट

बालिका अंडर-18 चार किमी

स्वर्ण : आरती : 16.04.10 मिनट

रजत : इशिका दक्ष : 19.20.74 मिनट

बालिका अंडर-16 दो किमी

स्वर्ण : रितु : 14.02.34 मिनट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.