Move to Jagran APP

पुरुष 10.60 तो महिला 12.10 पर जाएंगी नेशनल

कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश वाíषक एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:15 AM (IST)
पुरुष 10.60 तो महिला 12.10 पर जाएंगी नेशनल
पुरुष 10.60 तो महिला 12.10 पर जाएंगी नेशनल

मेरठ, जेएनएन। कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश वाíषक एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। एथलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया ने साल 2021 की राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए न्यूनतम एंट्री स्टैंडर्ड तय करते हुए सूची जारी कर दी है। इसमें अलग-अलग इवेंट के अलग-अलग स्टैंडर्ड होते हैं। इस प्रतियोगिता में 60, 100, 200, 300, 400, 600, 800, 1,500, 2,000 मीटर की दौड़ और लंबी कूद व ट्रिपल जंप की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें अंडर-14, 16, 18, 20 और पुरुष-महिला वर्ग में इवेंट हो रहे हैं।

loksabha election banner

ये हैं पुरुष वर्ग के नेशनल स्टैंडर्ड

इवेंट 20 वर्ष 18 वर्ष 16 वर्ष 14 वर्ष

100 मीटर 10.60 से 10.90 से 11.50 से 11.80 से ---

200 मीटर 21.70 से 23.0 से 23.60 से --- ---

400 मीटर 48.50 से 49.0 से 51.70 से --- ---

600 मीटर --- --- --- --- 1.45.00 से

800 मीटर 1.52 मि 1.53 मि 2.0 मि 2.04 मि ---

1,500 मी. 3.50 मि 4.0 मि 4.15 मि --- ---

2,000 मी. --- --- --- 6.10 मि ---

लंबी कूद 7.30 मी 6.80 मी 6.50 मी 5.80 मी 5.40 मी

ट्रिपल जंप 15.30 मी 14.50 मी 13.50 मी --- ---

ये हैं महिला वर्ग के नेशनल स्टैंडर्ड

इवेंट महिला 20 वर्ष 18 वर्ष 16 वर्ष 14 वर्ष

100 मीटर 12.10 से 12.75 से 13.25 से 13.80 से ---

200 मीटर 24.50 से 26.50 से 27.20 से --- ---

400 मीटर 55.0 से 58.0 से 1.03 मि --- ---

600 मीटर --- --- --- --- 1.50 से

800 मीटर 2.15 मि 2.20 मि 2.30 मि 2.35 मि ---

1,500 मी 4.30 मि 4.50 मि 5.20 मि --- ---

2,000 मी --- --- --- --- 7.70 मि

लंबी कूद 5.85 मी 5.30 मी 5.0 मी 4.75 मी 4.25 मी

ट्रिपल जंप 12.50 मी 11.60 मी 11.0 मी --- ---

(से: सेकंड, मि: मिनट, मी: मीटर)

कैडेट्स ने परेड में जोश से लिया भाग

आरजी पीजी कालेज की एनसीसी इकाई ने सोमवार को परेड में जोश से भाग लिया। जयदेव हाजरा और नायब सूबेदार शैलेंद्र राय ने कैडेट्स को मैप सेट करना, दूरी नापना, डिग्री पढ़ना, कंपास और सíवस प्रोजेक्टर का प्रयोग करना सिखाया। परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी कैडेट्स को लिखवाया। परेड में 176 कैडेट्स ने भाग लिया। मेजर डा. लखनपाल नए कैडेट्स को परेड ग्राउंड के नियम से परिचित करवाया। इस दौरान डा. अंजुला राजवंशी भी उपस्थित रहीं।

स्लोगन प्रतियोगिता में सोनी और शाइस्ता प्रथम

शहीद मंगल पाडे पीजी कालेज के गृहविज्ञान विभाग में विभागीय परिषद की ओर से स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कोरोना वैक्सीन पर स्लोगन लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रतियोगिता में सोनी चौहान और शाइस्ता प्रथम, रीतिका दूसरे, अनम और सायमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डा. दिनेश चंद, डा. गौरी और डा. लता कुमार मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.