Move to Jagran APP

अश्विनी त्यागी बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष

मेरठ। लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की नई टीम मैदान संभालेगी। मेरठ के अश्विनी त्यागी को

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 01:46 PM (IST)
अश्विनी त्यागी बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष
अश्विनी त्यागी बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष

मेरठ। लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की नई टीम मैदान संभालेगी। मेरठ के अश्विनी त्यागी को पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जातीय संतुलन के साथ ही युवाओं को भी भरपूर तवज्जो दी है। पार्टी ने अश्विनी त्यागी को जहां भूपेंद्र सिंह के स्थान पर दायित्व सौंपा है, वहीं संजीव बालियान को केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के विकल्प के रूप में स्थान देकर जाट कार्ड भी साधा है। बिजनौर के तेज तर्रार युवा चेहरा अशोक कटारिया एक बार फिर महामंत्री बनाए गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश संगठन में फेरबदल की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। पश्चिमी यूपी में भूपेंद्र सिंह के विकल्प के रूप में सत्येंद्र सिसौदिया, देवेन्द्र सिंह, सूर्यप्रकाश पाल, नवाब सिंह नागर, अमित अग्रवाल व बिजेंद्र अग्रवाल समेत कई अन्य नाम चर्चा में थे, किंतु प्रदेश इकाई ने अश्विनी त्यागी पर भरोसा जताया। 1989 से एबीवीपी में 1996 तक सक्रिय अश्विनी ने युवा मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिल्ली व हरियाणा प्रभारी का पद संभाला। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के बाद दो बार प्रदेश मंत्री और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। गत दिनों उन्हें आगरा नगर निगम चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। उन्हें अनुशासित और गंभीर कार्यकर्ता के साथ ही सुनील बंसल की पसंद भी माना जाता है। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जाट कार्ड का सटीक इस्तेमाल किया है। इससे पहले सत्यपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष थे, जो अब केंद्रीय मंत्री बन गए। बालियान टीम मोदी से हटाए जाने के बाद भी संघ के करीबी बने रहे। लोकसभा चुनावों में पार्टी उन्हें फिर से बड़ी भूमिका दे सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम एवं प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह का कद बरकरार रखा गया है। गुर्जर वोटों को साधने के लिए भी पार्टी ने सटीक दांव खेला है। गाजियाबाद के पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर को उपाध्यक्ष बनाकर स्पष्ट संदेश दिया गया है। युवा चेहरा व नोएडा विधायक पंकज सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

अशोक कटारिया पर बढ़ा भरोसा

पश्चिमी उप्र में भाजपा ने युवा चेहरों के साथ ही सांगठनिक क्षमता एवं जातीय समीकरण को भी पूरी तरह संतुलित रखने का प्रयास किया है। 2004 में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने वाले अशोक पिछले 16 वर्ष से लगातार संगठन में जमे हुए हैं। होनहार गुर्जर चेहरा के साथ ही पार्टी उनमें हुकुम सिंह जैसे दिग्गज की भरपाई की भी क्षमता देख रही है। उन्हें पार्टी में कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए अशोक कटारिया की महामंत्री के रूप में दूसरी पारी से कई बड़े संकेत उभरे हैं। टीम योगी के संभावित विस्तार में भी उनकी चर्चा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.