मेरठ में फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार
मेरठ में फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने वाले नटवरलाल को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
मेरठ, जागरण संवाददाता। फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने वाले नटवरलाल को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित अभी तक बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने के मामले में प्रभात नगर निवासी रमेश चंद फरार चल रहे थे। उन्होंने सरधना रोड मवाना रोड और देहात क्षेत्र की जमीनों के फर्जी कागजात तैयार कर काफी लोगों को भेजी थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलावा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। करीब 50 लोगों से उन्होंने ठगी की वारदात की है। पूछताछ में आरोपित ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मेरठ के मवाना में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी राहुल प्रजापति की पत्नी करीब 27 वर्षीय प्रीति की मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के गले पर फांसी के फंदे के निशान हैं। ससुराल पक्ष से देर रात सूचना मिलने पर मृतका के पिता कृष्ण निवासी टियाला जनपद हापुड़ स्वजन समेत सुबह मवाना पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज तीरथपाल मौेके पर पहुंचे। मृतका के स्वजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव मर्चरी भेज दिया। पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मृतका के दो बच्चों में एक लड़का व एक लड़की है। मृतका के स्वजन के मुताबिक प्रीति की शादी करीब आठ वर्ष पहले की राहुल संग की थी। थाने पर मृतका के स्वजन की ओर से तहरीर दी जा रही है।