Move to Jagran APP

स्वदेश दर्शन योजना में हस्तिनापुर को शामिल करने की घोषणा, पर्यटन स्थल के रूप में चमकेगा शहर Meerut News

स्वदेश दर्शन योजना भारत की समृद्ध सांस्कृतिक ऐतिहासिक धार्मिक और प्राकृतिक विरासतों को देश में पर्यटन और रोजगार के निर्माण के विकास में बड़ी संभावना प्रदान करती है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 07:25 AM (IST)
स्वदेश दर्शन योजना में हस्तिनापुर को शामिल करने की घोषणा, पर्यटन स्थल के रूप में चमकेगा शहर Meerut News
स्वदेश दर्शन योजना में हस्तिनापुर को शामिल करने की घोषणा, पर्यटन स्थल के रूप में चमकेगा शहर Meerut News

मेरठ, जेएनएन। भारत सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में चलाई जा रही स्वदेश दर्शन योजना में हस्तिनापुर को भी शामिल करने की घोषणा की गई है। अब हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों का विकास होगा। इससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।स्वदेश दर्शन योजना भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासतों को देश में पर्यटन और रोजगार के निर्माण के विकास में बड़ी संभावना प्रदान करती है। शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों की बैठक में हस्तिनापुर को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने का फैसला किया गया।

prime article banner

जानें योजना के बारे में

स्वदेश दर्शन योजना देशभर में संरचनात्मक विकास के लिए पर्यटन सर्किटों की पहचान कराएगी। इससे न केवल पौराणिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलेगी वरन हस्तिनापुर को पर्यटन के मानचित्र पर लाकर विकसित किया जाएगा।

पौराणिक स्थल

हस्तिनापुर जैन, हिंदु व सिख धर्म की समागम स्थली है। महाभारतकालीन पौराणिक अवशेष भी यहां विद्यमान हैं। सरकारों ने हस्तिनापुर को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए कई बार घोषणा की, परंतु धरातल पर इन धरोहरों को सहेजने या सौंदर्यीकरण करने का कार्य नहीं किया गया। पांडव टीला, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर, कर्ण मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, द्रौपदी घाट आदि पौराणिक स्थल आज भी महाभारत काल के साक्षी हैं। अब स्वदेश दर्शन योजना में शामिल होने से लगता है कि हस्तिनापुर पर्यटन स्थल के रूप में चमकेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.