अमित शाह कैराना में घर-घर करेंगे जनसंपर्क, योगी बुलंदशहर में, बिजनौर जाएंगे जेपी नड्डा, यह है पूरा कार्यक्रम
up vidhansabha chunav 2022 विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा होते ही भाजपा पश्चिम में पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शामली में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र देंगे।
मेरठ, जागरण टीम। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन पूरा होते ही भाजपा पश्चिम में पूरी ताकत झोंक दी है। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शामली में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र देंगे। शाम पांच बजे शाह मेरठ में बैठक लेंगे। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में बुलंदशहर में विशिष्टजनों के साथ बैठक करेंगे। शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सहारनपुर आएंगे।
उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर ढाई बजे पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह कैराना में कार्यकर्ताओं के साथ बात करने के बाद कस्बे में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। तीन बजे शामली स्थित होटल ओरचिड में 45 मिनट शामली और बागपत जनपद के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम सवा पांच बजे मेरठ में एक होटल में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा दोपहर एक बजे बिजनौर के नगीना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे हेलीकाप्टर से बुलंदशहर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल जाएंगे और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।