अल्मोड़ा व प्रयागराज ट्रेनिंग सेंटर को बनाया जाएगा एडवेंचर इंस्टीट्यूट
स्काउट गाइड के अल्मोड़ा व प्रयागराज स्थित ट्रेनिंग सेंटरों को जल्दी एडवेंचर इस्टीट्यूट में तब्दील किया जाएगा। इस पर करीब 50 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 04:21 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। महानिदेशक स्काउट एवं गाइड डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि भारत के स्काउट गाइड के अल्मोड़ा व प्रयागराज स्थित ट्रेनिंग सेंटरों को जल्दी एडवेंचर इस्टीट्यूट में तब्दील किया जाएगा।
30 तक बढ़ाएंगे सदस्यों की संख्या
इस पर करीब 50 करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में स्काउट एवं गाइड के 1 लाख 38 हजार सदस्य हैं। इन सदस्यों को बढ़ाकर 30 लाख तक किया जाएगा। अभी तक सबसे अधिक सदस्यता महाराष्ट्र में 15 लाख है। उन्होंने बताया कि मेरठ में करीब तीन हजार सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए आज सुबह गुरूवार को कमिश्नरी सभागार में डॉक्टर कुमार ने प्रधानाचार्यों की बैठक ली तथा दिशा निर्देश दिए।
आजीवन सदस्यता पर दिया जोर
डॉ प्रभात कुमार ने बैठक में आजीवन सदस्यता बनाने पर भी जोड़ दिया ताकि भारत स्काउट गाइड के लिए फंड की व्यवस्था हो सके। आजीवन सदस्य बनाने पर प्रति सदस्य 5000 शुल्क जमा होता है। कमिश्नरी सभागार में बैठक लेने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इससे पूर्व सुबह 11:00 बजे से कमिश्नरी में भारत स्काउट गाइड को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक की। इसके अलावा भारत स्काउट भवन लालकुर्ती का निरीक्षण भी किया। बैठक में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ आर्यका अखोरी समेत अन्य अधिकारी व भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें