Move to Jagran APP

Lockdown In Meerut: बंद रहे शहर में दुकानें और बाजार, सड़कों पर धड़ल्‍ले से दौड़ते रहे वाहन

दिन में कई बार शहर में निकला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का काफिला। बाजार मंडी समेत सबकुछ बंद रहा पुलिस का दावा किया कि 9 मुकदमे और 111 चालान इस बंद के दौरान काटे गए।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 12:42 AM (IST)
Lockdown In Meerut: बंद रहे शहर में दुकानें और बाजार, सड़कों पर धड़ल्‍ले से दौड़ते रहे वाहन
Lockdown In Meerut: बंद रहे शहर में दुकानें और बाजार, सड़कों पर धड़ल्‍ले से दौड़ते रहे वाहन

मेरठ, जेएनएन । कोरोना वायरस की कड़ी तोडऩे के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन का पूर्ण लॉकडाउन रहा। बाजारों, गली मोहल्ले की दुकानों के साथ अधिकांश गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद रहीं। उद्योगों में भी कामगारों की गतिविधियां नियंत्रित रहीं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नए एडीजी राजीव सभरवाल सुबह से ही आइजी और एसएसपी के साथ शहर की सड़कों पर निकल गए। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने भी शहर में घूमकर पुलिस फोर्स को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन शहर के भीतर और बाहरी मार्गों पर वाहनों की दौड़ पर अंकुश नहीं लग सका। दिन भर वाहन बेलगाम दौड़े। 

loksabha election banner

जिला प्रशासन का दावा है कि सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन का अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। खुद डीएम अनिल ढींगरा ने गुरुवार को दावा किया कि इस प्रयास से जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। जहां नए मरीजों के सामने आने की गति धीमी हुई है वहीं संक्रमित लोगों के ठीक होने की गति तेज हुई है। गुरुवार को जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीज मात्र 95 बचे हैं। गुरुवार के पूर्ण लॉकडाउन का भी मेरठ शहर में खासा असर दिखाई दिया। बुधवार रात में ही मंडी नहीं लगी।

गुरुवार सुबह से कोई बाजार नहीं खुला। मुख्य बाजारों के साथ गली मोहल्लों की दुकानें भी बंद रहीं। सब्जी फल की बिक्री करने वाले ठेले भी आज सड़कों पर नहीं दिखाई दिए। केवल दवा की दुकानें खुली मिली अथवा दूध बिक्री करने वाली इक्का दुक्का डेयरी। पेट्रोल पंप खुले थे लेकिन वहां ग्राहक नहीं थे। शहर की सड़कों पर सुबह नगर निगम के कर्मचारी सफाई करते दिखाई दिए और दिन में बिजली विभाग के कर्मचारी दौड़ते रहे। अनुमति प्राप्त उद्योगों को भी संचालन की इजाजत थी। लेकिन उनके श्रमिकों को सड़क पर आवागमन की अनुमति नहीं थी। औद्योगिक क्षेत्रों में भी लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया।

लॉकडाउन की सफलता को दिनभर दौड़े अफसर

गत दो बार से पूर्ण लॉकडाउन में जनता लापरवाही कर रही थी। इस पर अंकुश लगाने तथा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गुरुवार को सुबह से ही अफसरों के वाहनों का काफिला सड़कों पर रहा। सुबह नए एडीजी राजीव सभरवाल चार्ज लेते ही आइडी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी के साथ शहर में निकल पड़े। उन्होंने शहर में तमाम स्थानों पर घूमकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। दोपहर में डीएम अनिल ढींगरा ने एडीएम सिटी अजय तिवारी और पुलिस अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया। उन्होंने कई स्थानों पर पुलिस बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की तथा उन्हें सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

111 चालान, फिर भी वाहन बेलगाम

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भले ही शहर में 93 स्थानों पर पुलिस बैरियर स्थापित हों लेकिन गुरुवार को पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद पुलिस वाहनों की दौड़ पर लगाम नहीं लगा सकी। अफसर भी सड़कों पर घूमते रहे लेकिन वाहन फिर भी नहीं रुके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि दिन भर 9 मुकदमे लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा में दर्ज किए गए और 111 वाहनों का चालान किया गया।

पूर्ण लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। जनपद में कोरोना संक्रमण सीमित होता दिखाई देने लगा है। जनपद की जनता लॉकडाउन में पूरा सहयोग कर रही है। कुछ शरारती तत्व पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद वाहन लेकर सड़कों पर बेवजहा दौड़ते हैं। अब ऐसे लोगों पर सख्ती की योजना बनाई जा रही है। -अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.