UP Election 2022: मेरठ में बोले अखिलेश यादव-कोई मुख्यमंत्री योगी से पूछे तीन घंटे जेल में किसके साथ चाय नाश्ता कर रहे थे
akhilesh yadav jayant chaudhary press conference मेरठ में बोले अखिलेश यादव असली तमंचवादी मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं उनके ऊपर हैं सबसे ज्यादा मुकदमे। पश्चिम से हमेशा के लिए अस्त होगा भाजपा का सूरज।
मेरठ, जागरण संवाददाता। भाजपा का होगा राजनीतिक पलायन। असली तमंचवादी मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं, उनके ऊपर हैं सबसे ज्यादा मुकदमे। पश्चिम से हमेशा के लिए अस्त होगा भाजपा का सूरज। भाजपा के खिलाफ किसान और जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय आय आधी कर दी औऱ महंगाई दोगुनी। पश्चिम से किसी भाजपा नेता को शामिल नहीं करेंगे। भाजपा के अब बड़े बड़े नेता आएंगे। नए मुद्दे लाएंगे लेकिन जनता उन्हें खारिज कर चुकी है। इस बार परिवर्तन तय है।मेरठ में किसान शहीद स्मारक बनाएंगे। कोई मुख्यमंत्री योगी से पूछे तीन घंटे जेल में किस माफिया के साथ चाय नाश्ता कर रहे थे।
जयंत बोलें, हमने बहुत सोच समझकर सपा से गठबंधन किया। भाजपा वाले कबसे तय करने लगे कि किसका फैसला सही किसका गलत। जनता को तय करना है कि चौधरी चरण सिंह की विरासत के साथ किसानों और खुद का विकास चाहते हैं। हमारी सरकार बनने पर सभी धर्म के लोगों की गिनती होगी। बिना भेदभाव के मुख्यधारा में लाएंगे। गोपाल काली समेत तीन नेता शामिल हुए