UP Election : मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी संग अखिलेश यादव का वादा- 15 दिनों के भीतर कर देंगे गन्ना भुगतान
Akhilesh and Jayant PC in Muzaffarnagar भाजपा ने जो वादा किया वो पूरा नहीं किया।नकारात्मक राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। पर्चा बांटकर बीजेपी नेता कोरोना फैला रहे हैं। आम लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली हम देंगे। मुख्यमंत्री जी ने कभी बिजली के कारखानों का नाम नहीं लिया।
मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता शुरू की। अखिलेश के ट्वीट का जिक्र किया। कहा हमारा इरादा पक्का है...चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। अखिलेश यादव ने विलंब के लिए क्षमा मांगी। बोले कि कई घंटे मुझे हेलीकॉप्टर में बैठे रहने पड़ा। चौधरी चरण सिंह जी ने जो रास्ता दिखाया था। किसानों को मजबूत करने के लिए। चौधरी चरण सिंह, बाबा टिकैत, अजीत सिंह और नेता जी ने सरकारों को जगाने का काम किया। हम और जयंत उनकी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह चुनाव नौजवानों और भविष्य का है। भाजपा तीन कानून लेकर आई। लेकिन यह नहीं बता सकती कि वह कानून क्यों लेकर आई और क्यों वापस लिए। किसानों को एकजुटता के आगे भाजपा की तानाशाह सरकार को वापस लेने पड़े।
बोले अखिलेश - भाजपा आंकड़ों की खिलवाड़ करती है। इस क्षेत्र में गंगा - जमुनी तहजीब ने हमेशा नकारात्मक को नकारा है। इस बार भी यहां की जनता नकारात्मक को नकारेगी।
हम अन्न संकल्प लिया है। मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट नहीं देने के सवाल पर बोले अखिलेश - हम पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रेलवे परीक्षा में अभियार्थियों पर लाठी चार्ज के सहारे रोजगार समस्या पर भाजपा को घेरा।
भाजपा बयान को तोड़ मरोड़कर ट्विस्ट करने की आदी।
शहर सीट से गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप के भाई के भाजपा में जाने पर बोले कि चुनाव से पहले बहुत लोग आते-जाते हैं।
अपनी घोषणाओं 300 यूनिट बिजली फ्री और सिंचाई की माफी समेत अन्य को दोहराया।
समाजवादी पार्टी के घोषणा करते ही भाजपा ने भी बौखलाहट में कहा कि हम भी करेंगे।
गन्ने का भुगतान 15 दिन के भीतर होगा। फार्मर कार्प्स फंड बनाना पड़ा तो बनाएंगे। 2022 की सरकार अच्छी होगी और नौजवान व किसानों के हित की होगी।
लाभकारी योजनाओं में सभी वर्ग के लोगों को लाभ देने का प्रयास किया गया। 2022 में सरकार अच्छी होगी, नौजवानों के हित में होगी। जैसे ही सपा जनता के लिए अच्छे काम का निर्णय लेते हैं, सीएम का बयान बदल जाता है। पुरानी पेंशन व्यवस्था को सपा सरकार बहाल करेगी। महिलाओं के लिए बेहतरीन सुरक्षा होगी, सपा ने पहले भी दी है सुरक्षा।
100 नंबर जो बदल गया, इसमें गाड़ियां और बढ़ाई जाएंगी। पत्रकारों के सुझावों को माना जाएगा। पत्रकारों से भी मांगी मदद।
एम्स के लिए जो सुविधाएं बेहतर होगी, सपा सरकार देगी। केंद्र सरकार जो सुविधा मांगेगी, हम देंगे।
जयंत ने कहा, बुढ़ाना क्षेत्र के प्रत्याशी को आनलाइन प्रचार के लिए अनुमति नहीं मिली। कर्मचारियों में आक्रोश हैं। लोग बदलाव चाह रहे हैं।
अखिलेश बोले गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीताने का काम करें। हम जो वादा कर रहे हैं, उसे पूरा करेंगे।
सरसों के तेल की पेराई के लिए सपा सरकार कारखाने लगाएगी, ताकि यह तेल जनता को सस्ते में मिले।