Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म और गोली मारने के बाद दे रहे धमकी

गांव के तीन लोगों ने पहले विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर महिला की मौसी को गोली मार दी। अब धमकी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:18 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म और गोली मारने के बाद दे रहे धमकी
सामूहिक दुष्कर्म और गोली मारने के बाद दे रहे धमकी

मेरठ, जेएनएन। गांव के तीन लोगों ने पहले विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर महिला की मौसी को गोली मार दी। अब आरोपित दबंगई दिखा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

loksabha election banner

खरखौदा के एक गांव निवासी विवाहिता व उसकी मौसी स्वजन संग रहती है। शनिवार देर शाम वे घर पर अकेली थी। उसी समय इरफान, नौफिल मुंशी व अकबर उसके घर में पहुंचे व विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता की मौसी ने विरोध किया तो उसके पेट में गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वे उसे छोड़ विवाहिता को अगवा कर ले गए व उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में वे विवाहिता को एक खेत में फेंक गए। दुष्कर्म पीड़िता की मौसी का उपचार गढ़ रोड स्थित एक हास्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया।

एसएसपी दफ्तर के बाहर दी धमकी

सोमवार को पीड़िता व उसके स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि एसएसपी दफ्तर के बाहर नौफिल मुंशी ने अपने साथियों के साथ मिल जान से मारने की धमकी दी। वहीं, शिकायत करके लौट रही पीड़िता एसएसपी दफ्तर के बाहर बेहोश हो गई, उसे उपचार दिलाया गया।

एसपी क्राइम रामअर्ज ने कहा कि खरखौदा थाना प्रभारी को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी आफिस के बाहर धमकी के मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.