अभिनेता सोनू सूद ने की मेरठ सेंट जोंस स्कूल के जज्बे की तारीफ, प्रशंसा में कही यह बात
कोरोना महामारी के दौरान लोगों की हर संभव मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद ने मेरठ कैंट स्थित सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जज्बे सेवा भावना व कठिन परिश्रम की प्रशंसा की। सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर हौसला बुलंद रखने की बात कही।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना महामारी के दौरान लोगों की हर संभव मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद ने मेरठ कैंट स्थित सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जज्बे, सेवा भावना व कठिन परिश्रम की प्रशंसा की। सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस कठिन समय में अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए तो हम अवश्य ही इस महामारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
कोरोना महामारी के कठिन समय में अभिनेता सोनू सूद पीड़ितों का साथ दे रहे है, उसी प्रकार सेंट जोंस भी अपने विद्यार्थियों, अभिभावकों, अपने शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ा है। स्कूल अपनी स्व. प्रधानाचार्या चंद्रलेखा जैन के दिखाए रास्तों पर चलकर पुन: अपनी कार्यकारी प्रधानाचार्य डा. शिमोना जैन के कुशल नेतृत्व में अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। लोगों और बच्चों की हर संभव मदद पहुंचा रहा है। जिसके लेकर एक्टर सोनू सूद ने वीडियों के माध्यम से सेंट जोंस स्कूल को ऐसे ही आगे भी हौसला बनाए रखने के लिए कहा। जिसके बाद स्कूल के प्रधानचार्या डा. शिमोना जैन ने अभिनेता सोनू सूद के प्रयासों के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। सोनू सूद ने एक वीडियो जारी कर विद्यार्थियों को संबोधित किया प्रधानाचार्य ने धन्यवाद दिया।
बता दें कि मेरठ में कोरोना महामारी ने खूब कहर मचाया। आक्सीजन की वजह से कई जाने गईं तो कई लोगों की मौत अस्पताल की अव्यवस्थता ने ले ली। इसी बीच में कई लोग मदद के लिए आगे आए। किसी ने मरीजों के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराया तो किसी ने तीरमदारों और जरूरत मंदों को भोजन कराया। वहीं इस महामारी से लड़ने के लिए मास्क भी बांटे गए। साथ ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से डाक्टरों ने भी घर से ही लोगों को सलाह दी।