दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
रविवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मेरठ, जेएनएन। रविवार को विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने दलों को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मंगलपांडे नगर स्थित होटल रायल इन में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने यह जानकारी दी।
आजाद समाज पार्टी के नेता मो. यासर सैफी के साथ मो. राशिद, आरिफ गाजी, साहिब सैफी, वसीम मेवाती, हमजा, नावेद चौधरी, आरिश गाजी समेत अन्य कार्यकताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि प्रदेश की जनता योगी शासन से त्रस्त हो चुकी हैं। काग्रेस की नीतियों में देश व प्रदेश का हित नजर आ रहा है। प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, महेंद्र शर्मा, पं. नवनीत नागर, आशा राम मौजूद रहे।
कांग्रेस जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी: जिला काग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय बुढ़ाना गेट पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा और प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए चयन समिति, प्रचार समिति, लीगल समिति और कंट्रोल रूम के लोगों की सूची जल्द जारी करेगी। प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, आशा राम, डा. दिनेश मोहन शर्मा मौजूद रहे।
चौपाल लगाकर दिया जल बचाने का संदेश: एनवायरमेंट क्लब की ओर से चलाई जा रही पानी बचाने की मुहिम के तहत रविवार को पेपला गाव में जल चौपाल लगाई गई। क्लब के सदस्यों ने घर-घर जाकर जल संरक्षण का महत्व बताया। संस्था के अध्यक्ष सावन कनौजिया ने कहा कि हम व्यर्थ ही अनमोल पानी को बहा रहे हैं। आज पानी को नहीं बचाया गया तो कल हमें इसका नुकसान भुगतना होगा। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्रतीक शर्मा, हर्ष राय, नंदनी नौटियाल, पलक नामदेव, गोविंद शर्मा, रितिका यादव और जतिन भी उपस्थित रहे।