Move to Jagran APP

मेरठ में सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कालोनी, जानें क्या हुई कार्रवाई

सोमवार को मेरठ नगर निगम की टीम लेखपाल संग मौके पर पहुंची जहां करीब पांच हजार वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा पाया गया। फिलहाल निगम ने सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। आरोपित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM (IST)
मेरठ में सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कालोनी, जानें क्या हुई कार्रवाई
मेरठ में सरकारी जमीन पर अवैध कालोनी काटने पर कार्रवाई

मेरठ, जागरण संवाददाता। मोदीपुरम क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा में सरकारी पशु चारागाह वाली जमीन पर कुछ कुछ लोगों ने साठगांठ कर कालोनी बना दी है। सरधना तहसील की टीम ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। उसके बाद नगर निगम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

loksabha election banner

यह है मामला

सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम लेखपाल संग मौके पर पहुंची, जहां करीब पांच हजार वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा पाया गया। फिलहाल निगम ने सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। आरोपित लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

नगर निगम में प्रवर्तन दल के लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक ने बताया कि पल्हैड़ा में सरकारी रिकार्ड के अनुसार पशु चारागाह की जमीन दर्ज है। उस सरकारी जमीन पर कविंद्र सिंह व संजय सिंह ने अवैध रूप से उदय विहार कालोनी काट दी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर तहसीलदार सरधना द्वारा राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। तहसील की टीम ने भूमि का नक्शा तैयार किया। जिसमें पता चला कि छह हजार वर्ग मीटर भूमि कालोनी से बाहर है, जिसमें से पांच हजार वर्ग मीटर भूमि से अधिक पर अवैध रूप से कब्जा कर उक्त दोनों लोगों ने प्लाट काट दिए हैं। सोमवार को नगर निगम से लेखपाल राजकुमार व लेखपाल कुंवर पाल प्रवर्तन दल टीम के साथ उदय विहार पहुंचे, जहां खाली पड़ी छह हजार वर्ग मीटर भूमि पर सार्वजनिक संपत्ति का बोर्ड लगा दिया। जिस पर लिख दिया कि इस भूमि पर क्रय-विक्रय अवैध रूप से माना जाएगा। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, मुनेंद्र कुमार, रूपेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.