Accident On Delhi Meerut Expressway: पहले दिन ही एक्सप्रेस वे पर भिड़े वाहन, आमने सामने की टक्कर की यह रही वजह
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अभी वाहनों का चलना शुरू ही हुआ तभी हादसे की खबर भी सामने आ गई। दिल्ली की ओर जा रहे कई दो वाहन आमने सामने भिड़ गए। हादसे में एक को चोंट लगी और घायल हो गया। इसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरठ, जेएनएन। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अभी वाहनों का चलना शुरू ही हुआ तभी हादसे की खबर भी सामने आ गई। दिल्ली की ओर जा रहे कई दो वाहन आमने सामने भिड़ गए। हादसे में एक को चोट लगी और घायल हो गया। इसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिसका इलाज चल रहा है। गनीमत है कि युवक को ज्यादा चोटे़ नहीं आई है। वहीं हादसे की एक बड़ी वजह भी सामने आई है। लोग सीधे न चलकर एक्सप्रेस वे पर उल्टी दिशा की ओर चल रहे हैं।
काफी इंतजार के बाद आखिरकार एक्सप्रेस वे खोल दिया गया। वाहन सुबह से ही इसपर फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन इसी बीच में बुरी खबर यह भी आई कि दो वाहनो की आमने सामने की टक्कर हो गई। एक चालक को ज्यादा चोट लगी जबकि अन्य को मामूली चोट लगी है। हादसे की वजह बताते हुए कहा कि वाहन उल्टी दिशा की ओर चलने से हादसा हुआ है।
तो होते रहेंगे हादसे
एक्सप्रेस वे पर काफी वाहन उल्टी दिशा की ओर वाहन चलते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही वाहन उल्टी दिशा में चलते रहे तो और हादसों के होने का अंदेशा है। पुलिस को भी इस हादसे के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर रास्ते को खाली कराया। जिसके बाद से वाहन फिर से फर्राटा भरने लगे।