हादसे में मेरठ निवासी सिपाही की मौत, सहारनपुर में थी तैनाती
मेरठ के थाना इंचौली के गांव चिरौड़ी निवासी सिपाही मोनू सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया गया कि सोमवार देर रात करीब 2 बजे सिपाही सोनू अपने गांव के ही एक अन्य सिपाही साथी गौरव के साथ कार द्वारा घर जा रहे थे।
सहारनपुर, जागरण संवाददाता। देवबंद क्षेत्र में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सिपाही की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक सिपाही की तैनाती सहारनपुर में थी।
मेरठ के गांव चिरौड़ी निवासी थे मोनू
मेरठ के थाना इंचौली के गांव चिरौड़ी निवासी सिपाही मोनू पुत्र बिजेंद्र सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया गया कि सोमवार देर रात करीब 2 बजे सिपाही सोनू अपने गांव के ही एक अन्य सिपाही साथी गौरव के साथ कार द्वारा घर जा रहे थे। जैसे कार स्टेट हाइवे स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिससे सिपाही मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सिपाही गौरव का उपचार सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।