Move to Jagran APP

Accident In Meerut: दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी

मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव सठला में शुक्रवार बाइक सवार आर्मी के जवान की बेकाबू वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो स्‍वजन में कोहराम मच गया। जवान की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 01:15 PM (IST)
Accident In Meerut: दर्दनाक सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत, छह माह पहले ही हुई थी शादी
मेरठ सड़क हादसे में एक जवान की मौत ।

मेरठ, जेएनएन। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव सठला में शुक्रवार बाइक सवार आर्मी के जवान की बेकाबू वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो स्‍वजन में कोहराम मच गया। जवान की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्‍नी का रो-रोकर बूरा हाल है। गांव में संन्‍नाटा पसर गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये मर्चरी भिजवा दिया। इधर, आज सुबह कोहरे के कारण बागपत और बिजनौर में कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

परीक्षितगढ़ ब्लाक के गांव खटकी निवासी अर्जुन 26 वर्ष पुत्र स्व. ओमवीर शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के साथ बाइक पर रूड़की से गांव लौट रहा था। जब वे गांव सठला पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें अर्जुन गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। मृतक आर्मी में है। थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अभी स्वजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।

छह वर्ष ही आर्मी में हुए थे भर्ती

खटकी निवासी मुकेश गिरी ने बताया कि मृतक अर्जुन लगभग छह वर्ष ही आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जम्‍मू कश्मीर में थी और इनकी ट्रेनिंग रूड़की में हुई थी। घटना वाली रात वह अपने मामा के साथ रूड़की से गांव लौट रहे थे। लगभग छह माह ही अर्जुन की शादी हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता ओमवीर की हार्ट अटैक के कारण पहले ही मौत हो गई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.