Move to Jagran APP

ओवैसी और भाजपा मिलकर खेल रहे हैं, शामली में बोले- आप सांसद संजय सिंह

UP Assembly Elections 2022 शामली में आम आदमी पार्टी ओर से निकाली गई संकल्प तिरंगा यात्रा में पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता भी सड़ी-गली राजनीति से मुक्ति चाहती है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 07:04 PM (IST)
ओवैसी और भाजपा मिलकर खेल रहे हैं, शामली में बोले- आप सांसद संजय सिंह
शामली में निकली आम आदमी पार्टी की संकल्प तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सांसद संजय सिंह ।

शामली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा मिलकर खेल रहे हैं। जनता भी सब समझ चुकी है। मंदिर के नाम पर चंदाचोरी करने वाले दूसरों की भक्ति पर सवाल कैसे खड़े कर सकते हैं।

loksabha election banner

'पूरा देश बदलाव को तैयार'

आम आदमी पार्टी ओर से झिंझाना रोड स्थित कार्यालय से निकाली गई संकल्प तिरंगा यात्रा में पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत हुई है। पूरा देश बदलाव को तैयार हो रहा है और उत्तर प्रदेश की जनता भी सड़ी-गली राजनीति से मुक्ति चाहती है। प्रदेश में सरकार बनने पर हम फसल बेचने के 24 घंटे के भीतर किसानों का भुगतान करेंगे। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और बकाया बिल माफ होगा। दस लाख नौकरी हर साल दी जाएंगी। कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग दुखी है। किसानों का बुरा हाल है और बेरोजगारी बढ़ रही है। तिरंगा यात्रा विजय चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट तिराहा, सुभाष चौक होते हुए सिसौली बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर शहीद प्रमेंद्र निर्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अशोक, राजेंद्र पहलवान, बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे।

आप की सदस्यता ग्रहण की

बागपत। सोमवार को आप सांसद संजय सिंह का ट्योढ़ी गांव में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां एक रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सुधीर शर्मा के साथ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव में पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया। अध्यक्षता देवदत्त शास्त्री निरपुड़ा वालों ने तथा संचालन सतीश शास्त्री शिकोहपुर ने किया। इस मौके पर राधाकृष्ण, सुनील शास्त्री, पूर्व प्रधान देवेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, डा. पवन, मोहित शर्मा, अर्पित शर्मा, मनोहर लाल, संजय शर्मा, मास्टर सतपाल, अतुल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.