किशोरी संग अंगीठी के सात फेरे लेने वाला चांद गिरफ्तार
कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी स्थित डबल स्टोरी में कुछ दिन पूर्व दूसरे संप्रदाय की किशोरी संग अंगीठी में आग जलाकर सात फेरे लेकर शादी करने वाले चांद मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी स्थित डबल स्टोरी में कुछ दिन पूर्व दूसरे संप्रदाय की किशोरी संग अंगीठी में आग जलाकर सात फेरे लेकर शादी करने वाले चांद मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी को पहले ही नारी निकेतन भेज दिया गया था।
श्रद्धापुरी में करीब दस दिन पूर्व चांद मियां पुत्र मोहम्मद शरीफ ने किशोरी से शादी की थी। इस दौरान दोनों के स्वजन और पड़ोसी मौजूद थे। चांद मियां मूल रूप से बिहार के हजारीबाग जिले का रहने वाला है, जो श्रद्धापुरी में काफी समय से रह रहा है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिदू संगठनों ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया और चांद मियां के खिलाफ किशोरी के स्वजन पर दबाव बनाकर शादी करने का आरोप लगाया था। चांद अपने साथ किशोरी, उसकी मां और भाई को लेकर फरार हो गया था। हिदू महासभा के महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने किशोरी और उसकी मां को बरामद किया। गुरुवार को पुलिस ने वांछित चांद मियां को हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
दबंगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की: थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान दबंग घर में जबरन घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। जब विरोध किया तो दबंगों ने अभद्रता कर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस नेजांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।