मिशन साहसी में दिखा नारी शक्ति का अद्भुत नजारा
छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मिशन साहसी शुरू किया गया।
जासं, मेरठ : छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मिशन साहसी शुरू किया गया। एक सप्ताह से आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं छात्राओं ने सोमवार को पत्थर और बर्फ को अपने शरीर पर रखकर तोड़कर अपनी ताकत का परिचय दिया। उन्होंने नान चाक और मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के मिशन साहसी समापन समारोह में सर छोटूराम इंजीनिय¨रग इंस्टीट्यूट (विवि परिसर) के ग्राउंड में साढ़े तीन हजार छात्राओं ने हिस्सा लिया। एबीवीपी की ओर से 18 से 27 अक्टूबर तक मिशन साहसी के तहत मेरठ के विभिन्न कॉलेजों में करीब आठ हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाकर मनोबल बढ़ाया। अरुण सैनी और उनकी टीम ने कई करतब दिखाकर छात्राओं को यह संदेश देने की कोशिश की वह कमजोर नहीं हैं। अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनोज निखरा, महेश राठौर, डा. राजकुमार, अम्बा अग्रवाल, हंस चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. त्रिलोचन शर्मा, अंशु शर्मा, अजीत पटेल, राहुल विकल, उत्तम सैनी, अंकित स्वामी, आकाक्षा भारद्वाज, सुषमा पाल आदि परिषद के अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
अपनी ताकत को पहचानें छात्राएं
परिषद की राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव ने कहा कि नारी को खुद मजबूत होना पड़ेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने कहा कि वह खुद को किसी से भी कमतर न मानें। अलका तोमर ने कहा कि अगर हम अपने मन में ठान ले कि हमें यह मुकाम पाने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है तो वह मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई जोड़ नहीं होता है। मेहनत से ही करियर बनाया जा सकता है।