Move to Jagran APP

डिफेंस कालोनी में रोपे गए 500 पौधे

डिफेंस कालोनी में तीन दिन अभियान चलाकर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 07:12 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 07:12 AM (IST)
डिफेंस कालोनी में रोपे गए 500 पौधे
डिफेंस कालोनी में रोपे गए 500 पौधे

मेरठ, जेएनएन। डिफेंस कालोनी में तीन दिन अभियान चलाकर 500 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। द सैनिक सहकारी आवास समिति लि. के चेयरमैन रि. मेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि कालोनी में हरियाली व आक्सीजन की मात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। ए-ब्लाक के पार्क नंबर एक, टंकी वाला पार्क, पार्क नंबर सात व कसेरूखेड़ा नाले की तरफ सभी पार्को में पौधे रोपे गए हैं। इस दौरान नींबू, रजनीगंधा, केला, अमरूद, नाशपाती, नीम, आम, नीम, शीशम, अमलताश, महुआ, सहजन व कनेर आदि के पौधे रोपे गए।

loksabha election banner

स्व. रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

लोकजन शक्ति पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान को शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह पार्क, कमिश्नरी चौराहा में श्रद्धांजलि दी। लोजपा के पूर्व पश्चिमी उप्र अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार वर्मा ने स्व. पासवान को भारत रत्‍‌न दिए जाने की मांग की। लीलापत एडवोकेट व रामदास ने भी विचार रखे। सभा में डा. मोहसीन खान, जीतू नागपाल, संजय गुर्जर, सुशील वर्मा, प्रवीण भारती, बुद्ध प्रकाश, शिवम, सुधीर पटेल व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

निश्शुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नलिन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी तहसील सरधना के सभागार कक्ष में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि निश्शुल्क विधिक सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कौन-कौन सी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अध्यक्षता कर रहीं शिखा प्रधान ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने महिलाओं को क्या अधिकार प्रदान कर रखे हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन शैफाली यादव ने बताया कि महिला किस प्रकार से भरण पोषण प्राप्त कर सकती है। कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न होने पर कैसे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.