Move to Jagran APP

हमारे लिए 2019 और 2022 के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं

साइकिल यात्रा से पहले सपा नेता अतुल प्रधान ने जमकर भाजपा सरकार को कोसा। कहा कि भाजपा सरकार ने अपने किसी वायदे को पूरा नहीं किया। भाजपा के शासन में जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 05:28 PM (IST)
हमारे लिए 2019 और 2022 के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं
हमारे लिए 2019 और 2022 के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं

मेरठ। साइकिल यात्रा रवाना होने से पहले सपा नेता अतुल प्रधान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारे लिए 2019 और 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। भाजपा की सरकार बदले और लोकतंत्र की बहाली हो। इसलिए सपा के कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में मजदूर, किसान और आम आदमी स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो वादे किए थे वे पूरे नहीं किए। भाजपा सरकार बेरोजगारी दूर करने, खाते में 15 लाख डालने, गंगा सफाई करने और स्टार्टअप में भी फेल हो गए। 5 बजट बीतने के बाद भी जनता के हाथ खाली हैं। 2019 के चुनाव में जनता प्रधानमंत्री को हटाने का काम करेगी। बनारस में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है। गंगा मंत्रालय बना दिया पर 10 मीटर भी गंगा साफ नहीं कर सके। उत्तर प्रदेश सरकार के दो बजट जनता देख चुकी है। डीजल, पेट्रोल, सब्जिया, गैस, मंहगाई में जनता पिस रही है। मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि गन्ने में शुगर ज्यादा होती है तो बताए कि पाकिस्तान से जो चीनी आ रही है वह मीठी नहीं है क्या। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में काम बोलता था। गरीब महिलाओं को पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप, कन्या विद्या धन, एक्सप्रेस वे, लखनऊ में मेट्रो का काम, स्टेडियम का काम और पश्चिम में करनाल रोड का कार्य जनता के सामने है। योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात करती है। लेकिन आज सड़क नहीं गड्ढों में सड़क है।

loksabha election banner

साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

सहारनपुर से सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में सामाजिक न्याय प्रजातन्त्र बचाओ साइकिल यात्रा का मेरठ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। शामली, मीरापुर और हापुड़ होते हुए करीब 400 किमी साइकिल चलाकर सपा नेता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे हमसफर पैलेस से बागपत के लिए निकली यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह फूलमाला से स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान सपा विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.