Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत बागपत में जीवन की डोर से बंधे 20 जोड़े, दी गई इतनी धनराशि

पिलाना ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बागपत खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के 20 जोड़ो की शादी कराई गई। कार्यक्रम में पिलाना ब्लॉक के 12 खेकड़ा ब्लॉक के 6 और बागपत ब्लॉक के 2 जोड़ो की शादी कराई गई।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 04:06 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत बागपत में जीवन की डोर से बंधे 20 जोड़े, दी गई इतनी धनराशि
बागपत के पिलाना में शादी के बंधन में बंधे 20 जोड़े।

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बागपत में 20 जोड़े के विवाह कराए गए। बीडीओ और अन्य अधिकारियों ने शादीशुदा जोड़ो को दहेज और अन्य सामान दिया। हिन्दू जोड़ो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ और मुस्लिम जोड़ो का मुस्लिम रीती-रिवाज के साथ निकाह कराया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार को पिलाना ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बागपत, खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के 20 जोड़ो की शादी कराई गई। कार्यक्रम में पिलाना ब्लॉक के 12 खेकड़ा ब्लॉक के 6 और बागपत ब्लॉक के 2 जोड़ो की शादी कराई गई। कार्यकम्र कि शुरुआत बीडीओ दिनेश कुमार वरुण ने फीता काटकर की इसके बाद ब्लॉक में बने पंडाल में हिन्दू जोड़ो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित वरुण भारद्वाज ने फेरे सम्पन्न कराए। और मुस्लिम जोड़ो का निकाह कारी कामिल ने पढ़ाया। ब्लॉक में उपस्थित अधिकारियों और अन्य ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। बीडीओ दिनेश कुमार वरुण ने शादीशुदा जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्मयंत्री द्वारा चलाई गई योजना सराहनीय है इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगो को मिल रहा है। इस अवसर पर एडीओ प्रेम सिंह, ठाकुर दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।नवविवाहित जोड़ो को ये सामान दिया गया।

एक डिनर सेट, 2 पेंट शर्ट, 4 सूट, एक स्टील परात, 1 जोड़ी पायल, माला, पटका, मोड़ी, पगड़ी, 1 चुनरी, 3 साड़ी नवविवाहित जोड़ो को दिया गया। बीडीओ दिनेश कुमार वरुण ने बताया कि 35 हजार रुपये की नगद धनराशि इनके खाते में आएगी।

पिलाना ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुछ जोड़ो को सामान कम मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया जिसके बाद बीडीओ ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और सामान देने का आस्वाशन दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.