Move to Jagran APP

प्रधान पद का एक और पंचायत सदस्य के 19 नामांकन निरस्त

एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को खरखौदा ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:45 PM (IST)
प्रधान पद का एक और पंचायत सदस्य के 19 नामांकन निरस्त
प्रधान पद का एक और पंचायत सदस्य के 19 नामांकन निरस्त

मेरठ, जेएनएन। एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को खरखौदा ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें कुल ब्लाक में प्रधान पद के 297 नामांकन पत्र जमा किये गये। जिसमे से एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 425 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये। जिसमे से 19 नामांकन निरस्त किये गये।

loksabha election banner

नामांकन पत्र जांचने की प्रक्रिया पूरी

सरधना के विकास खंड कार्यालय में नामांकन पत्र जांचने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज यानि रविवार को नाम वापसी व उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

बीडीओ सुनीत कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के 343 में से एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ। वहीं, ग्राम प्रधान सदस्य 554 के नामांकन पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर 45 निरस्त किए गए। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 295 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जो सही पाए गए। रोहटा बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के कुल 210 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जिनमें 194 सही मिले। ग्राम प्रधान सदस्य के 320 नामांकन पत्रों में एक सही नहीं मिलने पर निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 303 नामांकन पत्रों में 297 सही पाए गए। जिसमें छह को निरस्त कर दिया गया। सरूरपुर बीडीओ डी. तेवतिया ने बताया कि ग्राम प्रधान के 302 नामांकन पत्र जमा हुए थे। जो सभी सही पाए गए। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान सदस्य के 353 नामांकन पत्रों में से सही नहीं मिलने पर नौ निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 237 नामांकन पत्र मिले थे। जो सभी सही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.