रेड जोन क्षेत्र जोधपुर से 1180 यात्रियों को लेकर सहारनपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन Saharanpur News
शनिवार सुबह राजस्थान के रेड जोन एरिया जोधपुर से 1180 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सहारनपुर पहुंची। सभी यात्रियों को हिदायत दी गई है।
सहारनपुर, जेएनएन। शनिवार सुबह राजस्थान के जोधपुर से 1180 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सहारनपुर पहुंची। रेड जोन एरिया जोधपुर से आई इस ट्रेन में सहारनपुर के लोगों से ज्यादा दूसरे जिलों के लोग थे। इस बारे में पता लगा तो स्थानीय प्रशासन हड़बड़ा गया। सुबह करीब 5:45 बजे स्पेशल ट्रेन पहुँची तो यहां जिलाधिकारी, एसएसपी सहित पूरा प्रशाशनिक अमला मुस्तैद था।
सभी को दी गई हिदायत
ट्रेन से उतरते ही सभी के शरीर का तापमान चेक किया गया और कोरोना जैसे लक्षणों की जानकारी करने के बाद इन्हें अलग-अलग बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर ही सभी को हिदायत दी गई है कि वे अगले 14 दिनों तक अपने ही घरों में ही रहेंगे। अगर कोई बिना मास्क लगाए हुए घूमता मिलता है या फिर 14 दिन से पहले घरों से बाहर घूमता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर से आने वाली इस स्पेशल ट्रेन सहारनपुर के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग भी सवार थे, जिन्हें देख प्रशासन परेशान हो गया।