ओमान में युवक की मौत, घर पहुंचा शव
ङ्घश्रह्वह्लद्ध स्त्रद्बद्गह्य द्बठ्ठ ह्रद्वड्डठ्ठ स्त्रद्गड्डस्त्र ढ्डश्रस्त्र4 ह्मद्गड्डष्द्धद्गस्त्र द्धश्रद्वद्ग
जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ) : थाना क्षेत्र के मिर्•ापुर अल्लीपुर ग्रामसभा निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र लालचंद की ओमान के मस्कट में मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमान के मस्कट में बीते छह अप्रैल को रात में इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी। उसका शव ओमान से दिल्ली एअरपोर्ट पर आया। दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा उसका शव पैतृक गांव मिर्•ापुर अल्लीपुर पहुंचा। 6 अप्रैल को मृत्यु की सूचना साथ काम करने वाले व्यक्ति ने उसके छोटे भाई सुनील को दी थी। सनील दुबई में नौकरी करता है। छोटे भाई ने रात्रि में अपने घर इसकी जानकारी दी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया था। मिर्जापुर निवासी लालचंद के चार पुत्र एक पुत्री हैं। बड़ा पुत्र अनिल कुमार तीन वर्ष पूर्व मस्कत के ओमान में अल नहादा अल उमैराह कंपनी में कारपेंटर का काम करता था। तीन अप्रैल से ही उसकी तबीयत खराब थी। उसको सीने में दर्द और उल्टियां हो रही थी। साथी काम करने वाले लोग उसे हॉस्पिटल भी ले गए। दावा खाने के बाद वह ठीक हो गया। ठीक होने के बाद वह घर पर था। छह अप्रैल की शाम को जब उसके रूम पार्टनर घर आए तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। रूम पार्टनर ने उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां एक घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव, राजेश सिंह, फूलचंद राम, सुदामा सिंह, जगदीश यादव, बाला लखंडर यादव ,बसंत राम ने शोक व्यक्त किया है।