Move to Jagran APP

पुरुषोत्तम मास में विष्णु भगवान की पूजा से पूरी होती है मनोकामनाएं

जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) स्थानीय कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को प

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:08 AM (IST)
पुरुषोत्तम मास में विष्णु भगवान की पूजा से पूरी होती है मनोकामनाएं
पुरुषोत्तम मास में विष्णु भगवान की पूजा से पूरी होती है मनोकामनाएं

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को पुरुषोत्तम मास की महिमा का बखान करते हुए मंदिर के पुजारी दीपक पाठक एवं मानस मर्मज्ञ पंडित वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हिदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है। इस माह में किए गए पूजा पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु अपनी पूरी श्रद्धा के साथ भगवान को प्रसन्न कर अपना एक लोक तथा परलोक सुधारने में जुट जाते हैं। इन नियमों का पालन करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा कि अधिकमास के अधिपति स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं। पुरुषोत्तम भगवान विष्णु का ही एक नाम है। इसलिए इस मास को पुरुषोत्तम मास भी माना जाता है। इस महीने में व्रत दान, पूजा, हवन आदि करने से पाप कर्म समाप्त हो जाते हैं। पुराण के अनुसार मलमास महीने में सभी शुभ कर्मों का फल अनंत कोटि प्राप्त होता है। इस महीने में भगवान कथा का श्रवण का भी विशेष महत्व है। इसमें धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी शुभ माना गया है। इस दिन देसी घी का दान श्रेष्ठ फलदाई होता है। इस मौके पर प्राचीन शिव मंदिर के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, दिव्यांश जायसवाल, हरिश्चंद्र, रामजी मौर्य, किशोर कुमार मोदनवाल आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.