मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत
निकटवर्ती गांव गोठा में मंगलवार की शाम मार्ग दुर्घटना
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : निकटवर्ती गांव गोठा में मंगलवार की शाम मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की मौत हो गई। गोठा निवासी 30 वर्षीय शीला देवी पत्नी उमेश को मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। महिला बुरी तरह से घायल हो गई। उपचार के लिए मऊ ले जाते समय लगभग 11 बजे रात को रास्ते में उसके प्राण पखेरू उड़ गए। उसका पति उमेश नेत्रों से दिव्यांग है। एक पुत्र गगन लगभग 8 वर्ष का है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें