Move to Jagran APP

तमसा में तेजी से बढ़ा जलस्तर, शहर प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता मऊ बुधवार की रात घनघोर बारिश के बाद तमसा नदी के जलस्तर में तेजी से ऊ

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 06:19 PM (IST)
तमसा में तेजी से बढ़ा जलस्तर, शहर प्रशासन अलर्ट
तमसा में तेजी से बढ़ा जलस्तर, शहर प्रशासन अलर्ट

जागरण संवाददाता, मऊ : बुधवार की रात घनघोर बारिश के बाद तमसा नदी के जलस्तर में तेजी से ऊफान आया है। शहर के आस-पास के लोग 10 फुट से अधिक नदी के जलस्तर में वृद्धि देख रहे हैं। वर्षों बाद तमसा को रौद्र रूप की ओर बढ़ते देख नगर पालिका प्रशासन से जुड़े अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। नदी के जलस्तर की पल-पल की निगरानी की जा रही है। नपा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जलस्तर में बढ़त की रफ्तार इसी गति से बनी रही तो जल्द ही सभी नालों के रेग्यूलेटर बंद करने पड़ सकते हैं।

loksabha election banner

शहर के हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट एवं भीटी के पास तमसा का जलस्तर बुधवार की सुबह से ही तेजी से बढ़ता जा रहा है। तलहटी में जा चुका पानी अब ढेकुलियाघाट श्रीराम जानकी मंदिर की सीढि़यों पर ठोकर मारने लगा है। नदी के दोनों किनारे पूरी तरह लबालब होने को आतुर हैं। एक दिन में अप्रत्याशित रूप से बढ़े तमसा के जलस्तर ने शहर के प्रबंधन में लगे लोगों की नींद उड़ा दिया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी नदी में गिरने वाले सभी नौ नालों पर निगरानी में लगे हैं। नालों के रास्ते तमसा का पानी शहर में प्रवेश करे इसके पहले रेग्यूलेटर बंद कर पंपिगसेट के जरिए पानी को तमसा में गिराने को लेकर नगर पालिका परिषद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दिया है। उधर, शहर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा पहाड़पुरा आदि की नई बस्तियों में कई जगह बारिश का जल जमा हुआ है जो धीरे-धीरे निकल रहा है। सहादतपुरा में नालियों के चोक होने की वजह से कई घरों में वर्षा का पानी घुस गया, जिससे लोगों के आम-जनजीवन में खलल पड़ी। वर्जन ..

तमसा के जलस्तर पर पल-पल नजर रखी जा रही है। टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। बंधे पर बने नालों के रास्ते पानी के शहर में प्रवेश करने की स्थिति आते ही रेग्यूलेटर बंद कर दिए जाएंगे। पंपिग सेट से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। अभी कोई खतरा नहीं है। जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार यही रही तो दिक्कत आ सकती है।

- संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मऊ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.