फांसी लगाकर दो विवाहिताओं ने दी जान
फांसी लगाकर दो विवाहिताओं ने दी जान
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 05:59 PM (IST)
फांसी लगाकर दो विवाहिताओं ने दी जान
जागरण संवाददाता, मऊ : दो विवाहिताओं ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं को ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है तो मायका पक्ष इसे संदिग्ध बता रहा है। बकराबाद गांव में शनिवार देर रात रीना चौहान ने साड़ी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। गाजीपुर के मरदह बोगना निवासी रीना की शादी वर्ष 2007 में बकराबाद निवासी शिवशंकर चौहान से हुई थी। वह दो-तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। मर्यादपुर निवासी मंजू ने रविवार को रस्सी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपनी मां से फोन पर बातचीत के दौरान तबीयत खराब होने का जिक्र किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें