अवैध खनन में दो जेसीबी सीज, पुलिस को सौंपा
अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह व तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव की ट
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह व तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर कोपागंज के दारा गांव से अवैध खनन कर रही दो जेसीबी को कब्जे में लिया। इसके बाद इसे सीज करते हुए कोपागंज पुलिस को सौंप दिया।
एडीएम व तहसीलदार क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान पता चला कि अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जेसीबी को कब्जे में ले लिया। इस बीच चालक मौका पाकर भाग निकले। तहसीलदार ने बताया कि एक जेसीबी चलीसवां गांव निवासी व्यक्ति की है। दूसरी अज्ञात है। दोनों को सीज करते हुए कोपागंज थाने को सौंप कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें