सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की गई जान
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की गई जान
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 05:14 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की गई जान
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : गोरखपुर-वाराणसी हाई-वे पर पकड़ी मोड़ के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। बाइक घिसटने की आवाज सुनकर ईंट-भट्ठा के श्रमिकों ने डायल-112 पुलिस को सूचित करते हुए घायल गौरीडीह निवासी राजेश गुप्ता व जितेंद्र गोंड़ को सीएचसी ले गए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मझवारा मोड़ से दवा लेकर घर लौट रहे थे। मृतक जितेंद्र गोड़ के चचेरे भाई ओंकार गोड़ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मृतक मित्र थे। दोनों अपने-अपने परिवार के मुखिया थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें