तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चौकी प्रभारी खैराबाद ओम सिंह समेत उनके हमराही द्वारा शनिवार रात्रि चेकिग कर रकेरमा मोड़ के पास दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा।
पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे। पुलिस ने इन दोनों को दौड़ाकर धर दबोचा। इनकी तलाशी लेने पर एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक जिदा कारतूस, एक मिस कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में कुशीनगर जनपद के हाटा निवासी अफसर अली तथा दूसरा मखदूम अली है। दोनों को संबंधितधाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें