एक सप्ताह से जला है ट्रांसफार्मर, बिलबिलाए लोग
दोहरीघाट (मऊ) क्षेत्र के धनौली गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। इसकी वजह से सैकड़ों घरों के लोग बिलबिला रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 09:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : क्षेत्र के धनौली गांव का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। इसकी वजह से सैकड़ों घरों के लोग बिलबिला रहे हैं। शिकायत दर्ज किए जाने के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव के हरिश्चंद्र राय, कृष्णचंद्र राय शर्मा, अभिमन्यु राय, टीपू राय, आकाश, पम्मन उपाध्याय का कहना है कि गांव के समीप ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे पूरे गांव को बिजली सप्लाई होती है। एक सप्ताह पूर्व एकाएक ट्रांसफार्मर जल गया। आनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। मौखिक रूप बिजली कर्मियों व अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद ठीक नहीं किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें