Move to Jagran APP

298 मस्जिदों-ईदगाहों पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता मऊ ईद-उल-अजहा के मौके पर बुधवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 09:18 PM (IST)
298 मस्जिदों-ईदगाहों पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
298 मस्जिदों-ईदगाहों पर सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, मऊ : ईद-उल-अजहा के मौके पर बुधवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर क्षेत्र सहित जनपद के कुल 298 मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी लगातार चक्रमण करते रहे। मस्जिदों-ईदगाहों में कोविड गाइडलाइन के तहत केवल 50 लोगों को ही नमाज पढ़ने की छूट दी गई थी। शहर के मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, आजमगढ़ मोड़, बाल निकेतन, हट्ठीमदारी, छोटी रहजनियां, सलाहाबाद मोड़, औरंगाबाद आदि जगहों पर पुलिस तैनात रही। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस ने जगह-जगह मार्च निकाला।

loksabha election banner

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में मार्च निकाला गया। नगर पंचायत क्षेत्र के बलुआ, पारा, कुर्थीजाफरपुर व बसारथपुर में पुलिस ने दो पहिया वाहन के साथ मार्च किया। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर भी रोक रही। सुबह से पुलिस के जवानों ने नगर पंचायत के सभी क्षेत्र में गश्त करने के साथ चक्रमण किया। चौकी प्रभारी राजनारायण पांडेय ने बताया कि पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस ने मार्च किया है। साथ ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर शासन से जारी आदेशानुसार त्योहार को मनाने की अपील भी की गई।

70 स्थानों पर कुर्बानी

मुहम्मदाबाद गोहना : विभिन्न मस्जिदों समेत शंकर तिराहा, विजय स्तंभ चौक, शहीद चौराहा, कैलेंडर, खैराबाद, वलीदपुर आदि स्थानों पर होने वाली नमाज को लेकर सुबह से ही पुलिस-पीएसी के जवान एवं फायर ब्रिगेड के लोग अपने-अपने स्थानों पर मुस्तैदी से डटे रहे। क्षेत्र के कुल 70 स्थानों पर कुर्बानी हुई।

35 मस्जिदों-ईदगाहों पर अदा की गई नमाज

मुहम्मदाबाद गोहना : कोतवाली अंतर्गत कुल 35 मस्जिद व ईदगाहों पर कोविड-19 नियम के पालन के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने मास्क लगाकर, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पर्व को मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.