महिला ने लगाई सीएम से न्याय की गुहार
महिला ने लगाई सीएम से न्याय की गुहार

महिला ने लगाई सीएम से न्याय की गुहार
जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : शाहपुर गांव निवासी फूला देवी ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर रविवार को सीएम योगी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि गत 16 जून की रात में अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक एक बाइक सवार बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसपी का दरवाजा खटखटाया। वहां से भी उसे निराश मिली।
Edited By Jagran