नहीं थम रहा संक्रमण की रफ्तार, आकड़ा लगातार सौ के पार
जनपद में कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है।
जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। अब रोजाना संक्रमितों का आकड़ा सौ के पार ही मिल रही है। कोविड-19 की जांच में बुधवार को एंटीजन और लैब सहित 2164 की जांच कराई गई। इसमें 157 संक्रमित मिले। वही 23 लोग स्वस्थ हुए।
सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि एंटीजन से 1198 की जांच हुई और लैब से 966 की जांच कराई गई। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से एंटीजन से 88 लैब से 62 और ट्रू नाट से 07 कोरोना पाजिटिव मिले है। सभी लोगों को होम आइसोलेट के साथ एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि जनपद से अभी तक 1,67,429 का नमूना लैब भेजा गया है। 1,62,725 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1,59,864 निगेटिव है तथा 4704 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जांच में अब तक 4676 संक्रमित मिले है और 3394 रिकवर हो चुके है। संक्रमण से कुल 41 की मौत हुई है तथा 1241 सक्रिय केस है। एंटीजन टेस्ट के बाबत बताया कि 2,11,118 की जांच कराई गई है।