Move to Jagran APP

हड़ताल से नहीं खुले 14 धान क्रय केंद्रों के ताले

चंदौली में तीन दिन पूर्व धान क्रय केंद्रों पर किसानों व विपणन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई झड़प व मारपीट के बाद शुक्रवार से विपणन निरीक्षकों की चल रही हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। जिले में सर्वाधिक धान क्रय करने वाले 14 केंद्रों पर एक साथ ताला लटकने से किसानों में हाहाकार मचा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 08:25 PM (IST)
हड़ताल से नहीं खुले 14 धान क्रय केंद्रों के ताले
हड़ताल से नहीं खुले 14 धान क्रय केंद्रों के ताले

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : चंदौली में तीन दिन पूर्व धान क्रय केंद्रों पर किसानों व विपणन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई झड़प व मारपीट के बाद शुक्रवार से विपणन निरीक्षकों की चल रही हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। जिले में सर्वाधिक धान क्रय करने वाले 14 केंद्रों पर एक साथ ताला लटकने से किसानों में हाहाकार मचा है। शुक्रवार की भोर में धान लेकर पहुंचे किसान शुक्रवार की रात कड़ाके की ठंडक से त्रस्त होकर शनिवार को ट्राली लेकर वापस हो गए।

loksabha election banner

दरअसल शासन स्तर से धान बेचने के लिए कभी आनलाइन टोकन की अनिवार्यता तो बीच में दो दिनों के लिए इस व्यवस्था को बंद कर बिना टोकन खरीद व दोबारा टोकन व्यवस्था लागू किए जाने को लेकर केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसानों का नित बदलते नियम को लेकर आक्रोश जवाब देने लगा है। इस आक्रोश की जद में केंद्र पर उपस्थित प्रभारी व स्थिति उग्र होने पर पहुंचे उच्चाधिकारी हो रहे हैं।

शासन की इस व्यवस्था को लेकर दी जारी विभागीय सफाई को किसान समझने से अंकार कर रहा है। परिणाम यह कि पूरे प्रदेश में क्रय केंद्रों एवं किसानों के बीच कहासुनी होने लगी है। चंदौली में यह कहासुनी मारपीट का रूप ले ली। किसानों ने स्थिति स्पष्ट करने पहुंचे जिला खाद्य व विपणन अधिकारी को भी न बख्शा। इस स्थिति से त्रस्त विपणन निरीक्षकों ने शुक्रवार से प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया। दूसरे दिन शनिवार की दोपहर तक विपणन निरीक्षकों के प्रतिनिधि मंडल व सचिव के बीच लखनऊ में वार्ता होती रही पर परिणाम शून्य रहा। देर शाम तक जिला खाद्य विपणन अधिकारियों एवं शासन के बीच वीडियो कांफ्रेंसिग होती रही पर अंतिम निर्णय न हो सका। बहरहाल विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर दो दिनों से खरीद बाधित है। सर्वाधिक धान क्रय करता है विपणन विभाग

कहने को जिले में विपणन विभाग के मात्र 14 केंद्र हैं पर इन केंद्रों पर सर्वाधिक धान खरीदा जाता है। जिले में शनिवार की शाम पांच बजे तक अन्य विभागों के 33 क्रय केंद्रों ने कुल 1286 किसानों से 5809.183 एमटी धान क्रय किया है। उधर विपणन विभाग के 14 केंद्रों ने गुरुवार की शाम तक 1286 किसानों से 10319.927 एमटी धान क्रय किया है। विपणन की खरीद की इसी गति के ठप होने से समूचे जिले में हाहाकार मचा है।

-------------------

प्रकरण शासन स्तर से जुड़ा है। वार्ता चल रही है। शनिवार की देर रात या रविवार को शासन से निर्देश प्राप्त होने की संभावना है।

- विपुल कुमार सिन्हा, जिला खाद्य व विपणन अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.