Move to Jagran APP

विशेष सचिव ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

खाद्य रसद विभाग लखनऊ के विशेष सचिव ओसी वर्मा संभागीय खाद्य नियंत्रक मंडल आजमगढ़ राममूर्ति पांडेय डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा आजमगढ़ से मऊ जाते समय गुरुवार की शाम विपणन धान क्रय केंद्र चलीसवां पर जा धमके।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 05:58 PM (IST)
विशेष सचिव ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
विशेष सचिव ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : खाद्य रसद विभाग लखनऊ के विशेष सचिव ओसी वर्मा, संभागीय खाद्य नियंत्रक मंडल आजमगढ़ राममूर्ति पांडेय, डिप्टी आरएमओ विपुल कुमार सिन्हा आजमगढ़ से मऊ जाते समय गुरुवार की शाम विपणन धान क्रय केंद्र चलीसवां पर जा धमके। यहां हो रही धान खरीद के दौरान एसएमआइ इसरार अहमद से धान खरीद पंजिका, उपस्थित रजिस्टर, किसानों के जमा हुए टोकन रजिस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान भदीड़ के किसान जसवंत कुमार से विशेष सचिव ने धान खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसान द्वारा सब कुछ सही पाए जाने पर संतुष्ट नजर आए, लेकिन अभी भी कई किसानों का धान खरीदा नहीं गया है। इस पर उन्होंने एसएमआइ को कड़ा निर्देश दिया कि गोदाम में जाम पड़े धान को संबंधित ठेकेदारों द्वारा उठान कर लिया जाए और जल्द से जल्द बचे किसानों का धान खरीदा जाए।

यदि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने धान क्रय केंद्र प्रभारी से पूछा कि कितनी धान की खरीद हो चुकी है। इस पर प्रभारी ने 5250 क्विटल 129 किसानों के माध्यम से धान खरीद की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां 315 टोकन किसानों के जमा हैं। जिन्हें नियमानुसार दूरभाष के माध्यम से धान खरीद के लिए कहा जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि गोदाम फुल हो जाने से धान का उठान यहां से नहीं हो पा रही है। इस पर विशेष सचिव ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल धान खरीद की उठान कराई जाए। विशेष सचिव साधन सहकारी समिति बनियापार, धर्मसीपुर, ग़ालिबपुर भी जाकर हो रही धान खरीद का जायजा लिया।

गालिबपुर के सचिव मिथिलेश सिंह व उनके सहयोगी अप्पू सिंह ने कहा कि गोदाम पूरा भरा हुआ है जिससे किसानों का धान खरीद बाधित है। जिसको लेकर विशेष सचिव ने संबंधित विभाग को दूरभाष पर धान उठान के बारे में सख्त निर्देश दिया। भारतीय खाद्य निगम सेंटर गालिबपुर में पहुंचकर प्रभारी चंद्र कमल सिंह से भी जानकारी प्राप्त की। किसान जनसेवा केंद्र से पंजीकरण कराकर अपना टोकन ले सकता है। किसी भी सेंटर पर धान को बेच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.