Move to Jagran APP

्रअधिकतर धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, खरीद प्रभावित

जागरण संवाददाता मऊ धान खरीद की तिथि से एक पखवारे बाद भी अभी तक अधिकतर क्रय केंद्रों पर

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 05:35 PM (IST)
्रअधिकतर धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, खरीद प्रभावित
्रअधिकतर धान क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, खरीद प्रभावित

जागरण संवाददाता, मऊ : धान खरीद की तिथि से एक पखवारे बाद भी अभी तक अधिकतर क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 45 क्रय केंद्रों में से ज्यादातर विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से धान खरीद जोर नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों द्वारा धान क्रय केंद्रों का युद्धस्तर पर निरीक्षण कर सक्रिय रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। फिलहाल किसान अभी धान की फसल सुखाने में जुटा हुआ है। बिना सूखे धान की खरीद किसी भी क्रय केंद्र को नहीं करनी है।

loksabha election banner

जनपद में धान खरीद के लिए पहले कुल 41 क्रय केंद्र बनाए गए थे। अब यह संख्या चार और बढ़ा दी गई है। इसमें मंडी गोठा दोहरीघाट, कहिरनौर, पीसीएफ के माउरबोझ घोसी व डुहिया डिलिया दोहरीघाट शामिल हैं। नौवें दिन से शहर के मदनपुरा क्रय केंद्र से धान की खरीद शुरू हुई थी। उसके बाद पांच केंद्रों पर लगातार खरीद होनी शुरू हो गई है। अब तक लगभग 15 क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। इसके अलावा 30 क्रय केंद्रों पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। बीते दिनों हुई मूसलधार बारिश की वजह से धान की फसल नष्ट हो गई। यही नहीं तमाम धान की फसल में पानी लगा हुआ है। इसकी वजह से इसकी कटाई विलंब से हो रही है। किसान मशक्कत कर बची फसल की कटाई व पिटाई कर रहा है। ऐसे में निर्धारित तारीख से खरीद शुरू नहीं हो पाई है। विभाग की मानें तो अब तक कुल 6317 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। 100 क्विटल तक अभी तक 2635 किसानों का सत्यापन लंबित हैं जबकि 100 क्विटल से अधिक खरीद वाले कुल 992 किसानों का सत्यापन लंबित है। अब तक कुल 2688 किसानों का खरीद के लिए सत्यापन किया जा चुका है। अभी तक जनपद में 37 किसानों से 146.56 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। बारिश की वजह से किसान धान की फसल को काटकर सुखा रहे हैं। इसकी वजह से वे क्रय केंद्रों पर विलंब से पहुंच रहे हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक हर क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।

-विपुल कुमार सिन्हा, डिप्टी आरएमओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.