माइक्रो लोक अदालत में 548 वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में आयोजित माइक्रो लोक अदालत में 548 वादों का निस्तारण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मऊ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में आयोजित माइक्रो लोक अदालत में 548 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 2 लाख 48 ह•ार 200 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें