भंडारे के साथ रूद्र महायज्ञ का समापन
कोपागंज ब्लांक क्षेत्र के ग्राम सभा जोगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी की भव्य सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ शनिवार को समाप्त हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:10 AM (IST)
जासं पुराघाट,(मऊ): ग्राम सभा जोगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ शनिवार को समाप्त हो गया। रविवार को पूरे दिन रामकथा के साथ शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रवचनकर्ता अशोकानंद महाराज एवं बालकृष्ण दास ने कथा श्रवणकर्ताओं को जयकारे लगाने और झूमने को विवश कर दिया। शाम के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इसमें हजारों भक्तों ने सम्मिलित होकर महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ब्रह्मानंद यादव व ग्राम प्रधान नारद यादव संग समस्त ग्रामवासी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें