Move to Jagran APP

राइट टाइम हो गया कलेक्ट्रेट में वर्षों से बंद घंटा घर

प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जनपद के कलेक्ट्रेट में वर्षों से लग।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:26 PM (IST)
राइट टाइम हो गया कलेक्ट्रेट में वर्षों से बंद घंटा घर
राइट टाइम हो गया कलेक्ट्रेट में वर्षों से बंद घंटा घर

जागरण संवाददाता, मऊ : प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जनपद के कलेक्ट्रेट में वर्षों से लगा घंटा घर आखिरकार राइट टाइम हो गया। यह अब हर घंटे पर बज रहा है और दूर-दूर तक लोग इसकी आवाज सुनकर पूर्व मंत्री कल्पनाथ राय के जमाने को बरबस याद कर रहे हैं। इससे कलेक्ट्रेट की रौनक जहां बढ़ गई है वहीं लाइट लगने से रात में घंटाघर दूर तक दिखाई दे रहा है।

loksabha election banner

जनपद के विकास पुरुष व पूर्व मंत्री स्व. कल्पनाथ ने राजस्थान के माडल पर कलेक्ट्रेट का निर्माण लगभग 20 साल पहले करवाया था। कलेक्ट्रेट परिसर में ही करीब 80 फीट ऊंचाई पर घंटा घर बनाया गया है। पिछले कई वर्षों से यह घंटा घर खराब हो गया था। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने पहले इसे स्थानीय लोगों से सही करवाया लेकिन टाइम ठीक नहीं हो रही थी। इस बीच स्थानीय कारीगर के साथ मिलकर पूरे घंटा घर की जहां साफ-सफाई करवाई, वहीं इसकी मशीनों को दुरुस्त कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि दो से तीन दिन में घंटाघर की चाभी देनी पड़ती है। घंटा घर चालू होने पर अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता सहित वादकारी डीएम के कदम की सराहना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.