Move to Jagran APP

प्रगतिशील किसानों का सम्मान व योजनाओं का बंटा प्रमाण पत्र

प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल के तहत जनपद के कई विकास खंडों में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रगतिशील किसानों का जहां सम्मान किया गया वहीं विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया। इस दौरान किसान मेले में विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। इसका जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 09:51 PM (IST)
प्रगतिशील किसानों का सम्मान व योजनाओं का बंटा प्रमाण पत्र
प्रगतिशील किसानों का सम्मान व योजनाओं का बंटा प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, मऊ : प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल के तहत जनपद के कई विकास खंडों में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रगतिशील किसानों का जहां सम्मान किया गया वहीं विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया। इस दौरान किसान मेले में विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था।

loksabha election banner

दो किसानों को रोटावेटर, तीन को एसएमएस

घोसी : ब्लाक परिसर में दो किसानों को रोटावेटर एवं तीन को कंबाइन मशीन में लगने वाला एसएमएस (सुपर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) की अनुदान राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने कहा कि चार वर्ष में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जनता से किया गया हर चुनावी वायदा पूरा किया है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डीके चतुर्वेदी, एडीओ कृषि दयारथ राम, प्राविधिक सहायक राममिलन आदि उपस्थित थे। किसानों को भाजपा ने बनाया समृद्ध

मधुबन : फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर किसान मेला में मुख्य अतिथि विनय राय बंटी ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि के साथ ही उनके पैदावार की उचित कीमत पर खरीदारी कराकर भाजपा सरकार ने उनको समृद्ध बना दिया है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, संजय सिंह, मनोज गुप्त, सुदामा निराला, कन्हैया मौर्य, कौशल चौहान ने संबोधित किया। अध्यक्षता एडीओ एजी राकेश कुमार पांडेय तथा संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल ने किया।

ट्रैक्टर की चाबी देकर विधायक ने किया सम्मानित

मुहम्मदाबाद गोहना : किसान मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर एवं उपजिलाधिकारी राम भवन तिवारी ने स्टालों का अवलोकन किया। मेले में प्रगतिशील किसान अनिता मौर्या निवासी सुलतानीपुर को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य, सीडीपीओ आदि थे

सबका साथ-सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार

पूराघाट : कोपागंज नगर पंचायत के सभागार में मिशन व्यापारी कल्याण गोष्ठी हुई शन व्यापारी कल्याण के अंतर्गत कस्बा के ठेला, खोमचा एवं रेहड़ीवालों को ब्याज रहित लोन के बारे में जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि अखिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के साथ है। एसबीआइ के मैनेजर लवलेश शुक्ला में कहा कि नगर पंचायत में पंजीकरण 736 लोगों का हो गया है। इसमें 571 का आनलाइन का किया गया है। 408 का फार्म स्वीकृति कर लिया गया है। इसमें 319 को लोन दे दिया है। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया

नौसेमरघाट : विकास खंड परदहा मुख्यालय पर किसान गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शेषनाथ सिंह सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

दोहरीघाट : ब्लाक मुख्यालय में कार्यक्रम में अलावा गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग के अलावा अन्य विभागों के भी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी बाबा ने योगी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर जनकल्याणी योजनाओं की चर्चा की।

रानीपुर (मऊ) : ब्लाक में किसान मेला एव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पुर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने किसान रणधीर सिंह सहित कई को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गनेश सिंह, योगेश सिंह, अजय कुमार सिह उर्फ कक्कू आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.